US Iran Conflict: अमेरिकी सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने ईरान में अपने हालिया हमलों के दौरान करीब 90 स्थानों को निशाना बनाने के बाद हवाई हमले रोक दिए हैं।अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने यह जानकारी दी। उसने श्वेत-श्याम फुटेज जारी किए जिनमें हवाई अड्डे के रनवे और मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाकर किए गए हमलों को दिखाया गया है। सेंट्रल कमांड’ ने कहा, ‘‘अमेरिकी बल सतर्क है और कमांडर इन चीफ के निर्देश पर अभियान चलाने के लिए तैयार हैं। US Iran Conflict:
Read Also- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सड़कों पर भरा पानी, IMD ने रेड अलर्ट किया जारी
अमेरिका ने ईरान पर फिर से हवाई हमले किए जिसके बाद कुवैत, बहरीन और कतर में गुरुवार को तड़के मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजे। खाड़ी के इन तीन अरब देशों में किसी नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।कुवैत की सेना ने कहा कि वह ड्रोन और मिसाइलों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोकने के लिए सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है।US Iran Conflict:
ईरान ने बुधवार को उस पर अमेरिका के पहले दौर के हवाई हमलों के जवाब में भी बहरीन और कुवैत पर हमले किए थे। बाद में अमेरिका ने ईरान पर फिर से हमले किए।दूसरे दौर के हमलों से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में पोतों पर ईरान के हालिया हमलों से यह संकेत मिलता है कि नाजुक युद्धविराम समाप्त हो गया है। इससे एक दिन पहले, ओमान के तट के पास कई वाणिज्यिक पोतों को ईरान द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने कई सैन्य स्थलों और बंदरगाह केंद्रों पर हमले किए थे। US Iran Conflict:
