Maharashtra: महाराष्ट्र में पुणे के मोशी में एक निजी कंपनी की तीन मंजिला इमारत (जिसमें कार्यालय भी था) पर कचरे का बड़ा ढेर गिर गया, जिससे वह ढह गई। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मलबे में दबे 16 लोगों में से कम से कम सात लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि फंसे हुए आठ-नौ लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं।Maharashtra:
Read Also: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के विकास को मिलेगी रफ़्तार
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में भारी बारिश के बाद दोपहर करीब दो बजे कचरे का ढेर इमारत पर गिर गया, जिससे कम से कम 16 लोग फंस गए।भोसारी एमआईडीसी पुलिस थाने के प्रभारी ने कहा, “अब तक मलबे से सात लोगों को बचाया जा चुका है और बाकी लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं।”उन्होंने बताया कि घायल बचे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है।
Read Also: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, सड़कों पर भरा पानी, IMD ने रेड अलर्ट किया जारी
उन्होंने बताया कि यह घटना मोशी में हुई, जहां उस इमारत का इस्तेमाल एक निजी कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के तौर पर किया जा रहा था। यह कंपनी नगर निकाय की ओर से उस जगह पर कचरे के प्रसंस्करण का काम कर रही थी। मोशी प्राधिकरण पिंपरी-चिंचवड़ शहर का एक नियोजित इलाका है। Maharashtra:
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने कहा, “प्रशासनिक इमारत कचरे के पहाड़ जैसे ढेर के बगल में बनी थी। शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि भारी बारिश की वजह से कचरे का ढेर ढीला हो गया और इमारत पर गिर पड़ा।उन्होंने बताया कि घटना के समय इमारत में करीब 20 लोग मौजूद थे, जिनमें निजी कंपनी के 16 कर्मचारी भी शामिल थे, लेकिन उनमें से चार लोग खिड़कियों से बाहर निकलने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, अग्निशमन विभाग और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। Maharashtra:
