Karnal: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की और से रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर सड़को पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे, जींद कैथल करनाल समेत 4 से 5 जिलों के कर्मचारी करनाल में मंडल आयुक्त के कार्यलाय पर ज्ञापन देने पहुँचे। Karnal:
Read Also- नई दिल्ली में भारत और म्यांमार के बीच 23वीं राष्ट्रीय स्तर की बैठक का हुआ समापन
हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा के सदस्य जगदीप लाठर ने कहा हमने 20 मई को हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा के आह्वान पर रोहतक में बड़ी संख्या में इकठा होकर आगामी दिनों में प्रदर्शन करने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा जब से अनिल विज हरियाणा के परिवहन मंत्री बने थे उसके बाद रोडवेज के कर्मचारियों में काफी उत्साह था।
अनिल विज की कार्यशैली को लेकर,उन्होंने कहा लेकिन पिछले डेढ़ साल से रोडवेज की किसी भी यूनियन से मंत्री जी ने आज तक बात तक नही की उन्होंने कहा जिसको लेकर हमने प्रोग्राम दिए थे। रोहतक मंडल आयुक्त हिसार और अंबाला के अंदर और आज चौथे चरण में आज हम करनाल मंडल आयुक्त को ज्ञापन देने पहुँचे है परिवहन मंत्री अनिल विज के नाम सौपा है।Karnal:
Read Also- Maharashtra: पुणे में भारी बारिश के बाद कचरे का ढेर गिरने से ढही इमारत, रेस्क्यू आपरेशन जारी
उन्होंने कहा कर्मचारियों में काफी मयूसी है क्योंकि परिचालक की पे ग्रेड 19 हजार 900 रूपए उन्होंने कहा पिछले दस सालों से रोडवेज कर्मचारियों का बोनस बकाया है, कर्मचारी ने कहा हरियाणा सरकार बोल रही है।हमारे पास 5300 बसे मौजूद है उन्होंने कहा हरियाणा सरकार के पास कोई बसे मौजूद नही है। उन्होंने कहा बसों के हिसाब से कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। उन्होंने कहा हरियाणा रोडवेज में केवल15 हजार कर्मचारी रह चुके हैं।कर्मचारियों ने कहा आने वाली 25 जुलाई तक हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा को बुलाकर उनसे बातचीत नही की गई तो हम परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करेंगे। Karnal:
