HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा के लिए NGO एवं केमिस्ट एसोसिएशन के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में की शिरकत

HARYANA:

HARYANA: पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा- ‘आज का यह कार्यक्रम उस संकल्प का उद्घोष है जो हमारे आने वाली पीढियों का भविष्य तय करेगी। यह उस हरियाणा के निर्माण का अभियान जहां युवाओं के हाथों में नशा नहीं राष्ट्र निर्माण का सपना होगा। आज हम सभी यहां हरियाणा उदय अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग और जन सहभागिता के माध्यम से नशा मुक्त हरियाणा का संकल्प लें’।

Read Also-UTTAR PRADESH: उन्नाव में बस ने अपने ही यात्रियों को कुचला, तीन की मौत और एक घायल

इस अभियान से जुड़े हर NGO, हर सामाजिक कार्यकर्ता, हर केमिस्ट, हर पुलिस अधिकारी और हर जागरूक नागरिक का हृदय से स्वागत और अभिनंदन है। नशा केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं बल्कि मानवता का विषय भी है। हमने हरियाणा उदय के माध्यम से सामुदायिक पुलिसिंग को नई दिशा दी है। नशे के विरुद्ध इस लड़ाई का स्थाई समाधान केवल समाज की साझेदारी ही दे सकती है।

समाजसेवी संगठनों से आग्रह की हर गांव, हर वार्ड और हर मोहल्ले में नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाएं। केमिस्ट एसोसिएशनों का भी विशेष अभिनंदन, आप केवल दवा बेचने वाले कारोबारी नहीं बल्कि स्वास्थ्य के प्रहरी है। हरियाणा का केमिस्ट समाज अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएगा ऐसा मेरा विश्वास है। हमारा लक्ष्य केवल नशा बेचने वालों को पकड़ना नहीं बल्कि नशे की मांग को समाप्त करना है।

Read Also-Business & Economy: त्रिपुरा व्यापार सम्मेलन में 1.21 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

आखिर में CM सैनी ने कहा- ‘आज हम सब मिलकर केवल एक अभियान नहीं शुरू कर रहे बल्कि एक नई सामाजिक चेतना का दीप जला रहे हैं। हम स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार को नशे से दूर रखने, अपने गांव, अपने मोहल्ले और अपने शहर को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। हमनें नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की 11 करोड़ के करीब की संपत्ति सीज की है। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की अवैध संपति को गिराने का भी काम किया है। नशे के खिलाफ सरकार ने टास्क फोर्स बनाने का फैसला लिया है’।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *