Crime News: पत्नी का मर्डर कर भागे कॉन्स्टेबल का शव मिलने से मची सनसनी, पुुलिस ने घटनास्थल से बरामद की पिस्तौल

Crime News:

Crime News: पूर्वी दिल्ली में अपनी पत्नी की उसके जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने मंगलवार की शाम कथित रूप से आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने कहा कि उसने अपनी सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।आरोपी मनीष भाटी का शव मयूर विहार इलाके में एक पांच सितारा होटल के पास मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। Crime News

Read Also: राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का मामला, बच्चे को जन्म के बाद एक और महिला ने तोड़ा दम

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि पुलिस को शाम छह बजे एक होटल के पीछे एक शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। अधिकारी ने कहा, “टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भाटी का शव मिला।शुरुआती जांच से पता चला कि उसने खुद को गोली मार ली। मामले में जांच जारी है।” वाहन चोरी रोधी दस्ते (एएटीएस) में तैनात 2022 बैच के कांस्टेबल भाटी ने सोमवार को बहस के बाद अपनी 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका को गोली मार दी थी और फरार हो गया था।

Read Also: राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का मामला, बच्चे को जन्म के बाद एक और महिला ने तोड़ा दम

इससे पहले दिन में, पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया था और उसका पता लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में छापेमारी शुरू की थी।जांचकर्ताओं ने तकनीकी निगरानी और अन्य सुरागों के आधार पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और हरियाणा के कई स्थानों पर तलाशी ली थी। जांच के अनुसार, दोनों सोमवार तड़के अपने न्यू विनोद नगर स्थित आवास से दोपहिया वाहन पर एक साथ निकले। Crime News

पुलिस द्वारा एकत्र सीसीटीवी फुटेज में उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास एक सड़क पर रुकते हुए देखा गया, जहां उन दोनों के बीच फिर बहस हुई जिसके बाद भाटी ने अपनी सरकारी पिस्तौल निकाली और अपनी पत्नी को गोली मार दी।गोलीबारी के बाद, भाटी मौके से भाग गया, जबकि प्रियंका को एक राहगीर ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रियंका के परिवार ने आरोप लगाया है कि 2023 में उनकी शादी के बाद से प्रियंका को दहेज उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा और उसने पहले अपने पति और उसके परिवार के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में शिकायत कराई थी। पुलिस ने कहा कि इन आरोपों की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने कहा कि भाटी को पिछले साल एएटीएस में तैनात किया गया था और उसके सहकर्मी उसे एक काबिल कर्मचारी मानते थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *