HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंडित लक्ष्मीचंद जयंती एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

HARYANA:

HARYANA: रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में कहा- ‘सूर्य कवि दादा लख्मीचंद की जयंती के उपलक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में आना मेरा सौभाग्य है। अमर सपूत, लोक साहित्य के उज्जवल नक्षत्र सूर्य कवि दादा लख्मीचंद जी के चरणों में शत-शत नमन’। आगे उनहोंने कहा- ‘सम्मानित किए जाने वाले साहित्यकारों, कवियों और कला साधकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। पंडित लख्मीचंद हरियाणवी संस्कृति, संगीत, अभिनय कला और सांग के क्षेत्र में सर्वोपरि स्थान रखते हैं । पंडित लख्मीचंद की रचनाएं हमारे लिए जीवन का पाठ और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है’।

Read Also-Business & Economy: इंडिगो को पहली तिमाही में 238 करोड़ रुपये का घाटा

‘साहित्य और साहित्यकार समाज का दर्पण होते हैं। जो समाज अपने साहित्य, संस्कृति और विरासत का सम्मान करता है वही आने वाली पीढ़ियों के लिए उज्जवल भविष्य का निर्माण करता है। हमारी सरकार साहित्य, संस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रोहतक के उच्च शिक्षण संस्थान का नाम पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स रखा गया है’। आखिर में CM सैनी ने कहा – ‘विभिन्न भाषाओं, साहित्य और संस्कृति के विकास के लिए हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी कार्यरत है। अकादमी द्वारा साहित्यिक एवं सामाजिक विमर्श के तहत अनेक सेमिनारों, अभियानों और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। हरियाणा वह भूमि जहां दादा लख्मीचंद जैसे सूर्य कवियों ने लोक संस्कृति की अलख जगाई थी’ ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *