सोनिया गांधी ने वैक्‍सीनेशन के लिए उम्र को कम करने की मांग की

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना वायरस के मामलों के तेजी से बढ़ोतरी होने पर चिंता व्यक्त की है।

उन्‍होंने कोविद -19 की वैक्‍सीनेशन के लिए सरकार की ओर से फिलहाल तय की गई 45 साल की उम्र को कम करके 25 साल करने की मांग की है। कांग्रेस अधयक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा माना है कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ना एक राष्ट्रीय चुनौती है जिसे पार्टी की राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए।

गौरतलब है कि देश में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है और कई राज्‍यों में कोरोना के मामलों में इतनी ज्‍यादा बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है कि वहां एक बार फिर स्थिति को काबू में करने के लिए लॉकडाउन का सहारा लेना पड़ रहा है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *