Gandhari Film: अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ तीन सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन देवाशीष मखीजा और निर्माण कनिका ढिल्लों ने किया है। फिल्म में इश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और जतिन सरना भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी काल्पनिक शहर जॉयपुरा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें अटूट विश्वास, धैर्य और साहस की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की मुख्य पात्र बानी एक मां है, जिसकी अपने बच्चे के प्रति भक्ति की हर मोड़ पर परीक्षा होती है और उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। Gandhari Film
Read Also: Financial News: एचडीएफसी बैंक ने विदेशी बॉन्ड से जुटाए 1.75 अरब डॉलर
‘गांधारी’ के जरिए नेटफ्लिक्स, कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू एक बार फिर साथ आए हैं। इससे पहले तीनों ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में साथ काम कर चुके हैं। कनिका ढिल्लों ने कहा कि ये ऐसी महिला की कहानी है, जिसने अपनी परिस्थितियों को अपनी पहचान नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि बानी का सफर बेहद व्यक्तिगत और चुनौतीपूर्ण है और यही बात उन्हें शुरुआत से इस किरदार की ओर आकर्षित करती रही। Gandhari Film
उन्होंने तापसी पन्नू के साथ दोबारा काम करने को भी खास बताया और कहा कि दोनों के बीच वर्षों में एक मजबूत रचनात्मक समझ और भरोसा बना है। नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने कहा कि ‘गांधारी’ एक भावनात्मक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें मां के प्यार को एक मजबूत ताकत के रूप में दिखाया गया है।
फिल्म का निर्माण कत्था पिक्चर्स के तहत किया गया है। Gandhari Film
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

