करनाल में जारी है सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कर्मचारियों ने रोष जताकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का फूंका पुतला

Haryana
Haryana: करनाल में पिछले 26 दिनों से हड़ताल पर बैठे नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सड़को पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन, जिला सचिवालय के सामने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का फूंका पुतला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमराई, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की सफाई कर्मचारी कर रहे हैं मांग, सफाई कर्मचारियों ने कहा जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती तब तक इसी तरह से प्रदर्शन रहेगा जारी।Haryana
सफाई कर्मचारी की महिला प्रधान शारदा ने कहा आज हमारी हड़ताल का 26 वां दिन है। शासन और प्रशासन हमारी बात को सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा हमारे मंत्री जो कृष्ण बेदी वो सामाजिक मंत्री बनकर बैठे हैं। इस तरह के मंत्री का हमें क्या फायदा, गुसाईं सफाई कर्मचारियों की महिला प्रधान ने कहा आपको मंत्री पद वाल्मीकि कोटे से मिला हुआ है उसे पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। ये वाल्मीकि समाज के ही लोग सड़कों पर पीट रहे हैं आपकी बहू बेटियां सड़कों पर है क्या कभी ऐसे देखा है। उन्होंने कहा मंत्री कृष्ण बेदी ने अभी तक हमारे बीच मैं नहीं आए और उन्होंने हमारी पैरवी नही की है।
सफाई कर्मचारियों ने कहा आज जो हमने पुतला दहन किया है जिला सचिवालय के सामने , उन्होंने मंत्री कृष्ण बेदी से कहा अगर जो सरकार के बीच में आपकी चलती है तो वैसे तो चलती नहीं अगर चलती है। तो सरकार से बातचीत करें, उन्होंने कहा सरकार ने अब तक कोई भी हमारी मांग नहीं मानी हम सिर्फ एक ही मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और हड़ताल कर रहे हैं कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।Haryana
फिलहाल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से जहां शहर भर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अब देखने वाली बात ही होगी कि सरकार कब तक सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करती है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *