केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, 7 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग

केदारनाथ

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बहाल होगी। टिकटों की बुकिंग IRCTC के अधिकृत HeliYatra पोर्टल से शुरू होगी।

देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 15 सितंबर 2026 से फिर शुरू होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने इसकी घोषणा की है। हेलीकॉप्टर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 7 सितंबर से शुरू की जाएगी। शुरुआती चरण में 15 से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकट उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे उन श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, जो सड़क और पैदल मार्ग के बजाय हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचना चाहते हैं।केदारनाथ 

Read Also-राघव चड्ढा का नाम SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा… चुनाव आयोग ने मांगा जवाब

UCADA के CEO प्रतीक जैन के मुताबिक, 15 सितंबर से हेली सेवा शुरू करने का फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर लिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस समय के आसपास मानसून कमजोर पड़ने और पीछे हटने की संभावना है। सेवा को सुरक्षित बनाने के लिए UCADA नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और DGCA के साथ समन्वय कर रहा है। हेलीकॉप्टरों के निर्धारित रखरखाव और जरूरी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।केदारनाथ 

Read Also-Ram Mandir Trust: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, 3 नए सदस्य नियुक्त; एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने पहले CEO

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सहस्रधारा हेलीपोर्ट पर ATC यूनिट स्थापित की गई है। सिरसी के पास सीतापुर में भी AAI की निगरानी में अस्थायी ATC व्यवस्था संचालित होगी। केदारनाथ हेली सेवा के लिए

हेलीकॉप्टर संचालन मुख्य रूप से गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी क्षेत्र से होता है। श्रद्धालुओं को टिकट केवल अधिकृत IRCTC HeliYatra पोर्टल से ही बुक करने की सलाह दी गई है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट भी केदारनाथ की हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए इसी पोर्टल को अधिकृत बताती है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *