RUSSIA: रूस और उत्तर कोरिया ने अपनी साझा सीमा पर पहला सड़क संपर्क खोला

RUSSIA:

RUSSIA: रूस और उत्तर कोरिया ने अपनी साझा सीमा पर पहला सड़क पुल खोला है। रूसी अधिकारियों ने इसे दोनों देशों के बीच गहरे होते रिश्तों को और मजबूत करने वाला कदम बताया है। सोमवार को खुला ये पुल तुमेन नदी पर बना है और ये एक किलोमीटर लंबा है। इसमें दो लेन हैं। रूसी सरकार ने एक बयान में कहा कि इस नए बने बॉर्डर क्रॉसिंग पॉइंट से रोजाना 300 तक वाहन गुजर सकेंगे।RUSSIA

Read Also-UP News: इस मामले में लखनऊ ने मार ली बाजी, नंबर-1 शहर इंदौर को पीछे छोड़ा…यूपी के लिए बड़ी उपलब्धि

वीडियो लिंक के जरिए उद्घाटन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि सीमा के पास ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से रूसी संघ और डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के बीच व्यापार, आर्थिक, तकनीकी, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक सहयोग को ज़बरदस्त बढ़ावा मिलेगा।”RUSSIA

हाल के वर्षों में रूस और उत्तर कोरिया के बीच रिश्ते और आदान-प्रदान कार्यक्रम तेजी से बढ़े हैं; उत्तर कोरिया, यूक्रेन के खिलाफ रूस की लड़ाई में मदद के लिए गोला-बारूद और सैनिक भी भेज रहा है। महामारी से जुड़ी पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील मिलने के बाद फरवरी 2024 से उत्तर कोरिया में रूसी पर्यटक भी आने लगे हैं।RUSSIA

Read Also-ByElection2026: चुनाव आयोग ने किया 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 6 अक्टूबर को वोटिंग; 9 सितंबर से नामांकन

उत्तर कोरिया और रूस के बीच पहले से ही एक रेलवे पुल और हवाई सेवा मौजूद है। 2024 में दोनों देशों ने तुमेन नदी पर गाड़ियों के लिए एक पुल बनाने पर सहमति जताई थी; ये नदी उत्तर कोरिया की रूस और चीन के साथ लगती सीमाओं के किनारे बहती है। इस पुल का निर्माण पिछले साल शुरू हुआ था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *