चंडीगढ़: हरियाणा के वित्तायुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा है कि फरीदाबाद में एस्कॉर्ट कम्पनी ने 100 से 150 बेड की सुविधा ऑक्सीजन सहित जल्द ही मुहैया कराने की पेशकश की है।
उन्होंने बताया कि सेना ने भी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने की पेशकश की है, जैसे ही इन डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती होगी, तो इन्हें सम्बंधित जिलों में जल्द ही तैनात किया जाएगा।
Also Read Haryana में शादी और कार्यक्रमों को लेकर नए आदेश जारी
उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्तों को अपने जिले में लगातार कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग पर बल देना चाहिए और इस काम को फरीदाबाद में बढ़ाना चाहिए क्योंकि इसी की मदद से इस भयानक बीमारी को नियंत्रित करने में सफल हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हर माइक्रो कंटेनमेंट जोन की स्थापना के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए ताकि वे इस बीमारी के सम्बंध में पूरी निगरानी रख सकें।
फरीदाबाद जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने बताया कि जिले में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है तथा निजी और सरकारी अस्पतालों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये गये हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

