Bollywood: अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, चिरंजीवी, कमल हासन, अजय देवगन, काजोल, प्रभास समेत कई अन्य फिल्मी हस्तियों ने रविवार को अमिताभ बच्चन को उनके 84वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने मेगास्टार की शानदार फिल्मी विरासत और कई पीढ़ियों के कलाकारों पर उनके प्रभाव का जश्न मनाया। बच्चन के पुराने दोस्त और कई फ़िल्मों में उनके साथ काम कर चुके सिन्हा ने ‘एक्स’ पर एक नोट शेयर किया।उन्होंने बच्चन को एक ‘नेशनल आइकॉन’ और प्रेरणा का स्रोत बताया, खासकर युवा पीढ़ी के लिए।
READ ALSO- DMK ने दिया CJP को समर्थन, एम.के. स्टालिन बोले- लोकतंत्र आवाज दबाकर जिंदा नहीं रह सकता…
उन्होंने लिखा, “हमारे पसंदीदा दोस्त और नेशनल आइकॉन अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आप सभी के लिए, खासकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। आपके लिए खुशी, अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना करता हूं। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे! जन्मदिन की शुभकामनाएं।”चिरंजीवी ने बच्चन को अपना “सबसे प्रिय गुरु जी” कहा और सिनेमा के प्रति उनके प्यार, अपने काम के प्रति समर्पण, स्नेह और विनम्रता की तारीफ की।Bollywood:
उन्होंने लिखा, “मेरे सबसे प्रिय गुरु जी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई। सिनेमा के प्रति आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है। आपकी बड़ी उपलब्धियों के अलावा, आपका स्नेह और विनम्रता ही आपको इतना खास बनाती है। आपके अच्छे स्वास्थ्य, अपार खुशियों और अपने पसंदीदा काम को करते हुए और भी कई यादगार सालों की कामना करता हूं। ढेर सारे प्यार और सम्मान के साथ, सर!”
READ ALSO- पनामा में 7.7 तीव्रता का आया भूकंप, भरभराकर गिरीं कई इमारतें… घर से भागे लोग
कमल हासन, जिन्होंने बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है, उन्होंने अपने वरिष्ठ अभिनेता की तारीफ करते हुए उन्हें एक ऐसा स्टार बताया जो “सबसे अलग और खास” हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “उन्होंने अपनी भारी आवाज को आइकॉनिक बनाया, बात करते हुए रुकने के अंदाज को ड्रामैटिक बनाया और भौंहें ऊपर उठाने के अंदाज को कहानी का एक अहम मोड़ की अदा बनाया। अमित जी एक साधारण से ‘देवियों और सज्जनों’ को भी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की शानदार शुरुआत जैसा बना सकते हैं।”
देवगन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मैसेज के जरिए उन्हें बधाई दी।उन्होंने लिखा, “उम्र के साथ आप भले ही सबसे वरिष्ठ हो गए हों, लेकिन आपकी ऊर्जा हमेशा की तरह जवान है। जन्मदिन मुबारक हो, अमित जी।”
काजोल ने “कौन बनेगा करोड़पति” के सेट से बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की और एक्टर को “हाजिर-जवाब” और बेहद कूल “नेचुरल फ़िनोमेनन” (अद्भुत व्यक्तित्व) बताया।
उन्होंने लिखा, “हमारे हाजिर-जवाब और बेहद कूल नेचुरल फिनोमेनन को जन्मदिन की बधाई! आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।”प्रभास, जिन्होंने “कल्कि 2898 एडी” में बच्चन के साथ काम किया है, उन्होंने इतने सालों तक मिले उनके प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।Bollywood:
उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, “दिग्गज अमिताभ सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! आपके दिखाए गए सारे प्यार के लिए हमेशा आभारी रहूंगा..! आने वाला साल आपके लिए शानदार हो सर।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
