Rail UPDATE: दिवाली-छठ तक नहीं बदलेगा ट्रेनों का प्लेटफॉर्म, बिना टिकट स्टेशन में एंट्री नहीं

Rail UPDATE

Rail UPDATE: त्योहारी भीड़ को संभालने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे का फैसला, गोरखपुर में 2,000 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, निगरानी के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेंगे वार रूम

News Desk : दिवाली और छठ के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। रेलवे ने अपने क्षेत्र के स्टेशनों पर दिवाली और छठ तक ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में बदलाव नहीं करने का निर्देश दिया है। इसका मकसद प्लेटफॉर्म बदलने की वजह से यात्रियों के बीच होने वाली अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति को रोकना है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में प्रवेश को लेकर भी सख्ती की गई है। रेलवे के निर्देश के मुताबिक, यात्रियों के साथ उन्हें लेने या छोड़ने आने वाले लोगों को भी बिना टिकट स्टेशन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टेशन मास्टरों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था भी की है।Rail UPDATE

Read Also: News : 96 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले अजरबैजान में हिजाब पर Ban! फ्रांस समेत कई देशों में भी …

पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर, छपरा, वाराणसी और लखनऊ समेत प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाई हैं। यात्रियों को ट्रेन आने तक प्लेटफॉर्म पर भीड़ लगाने के बजाय निर्धारित प्रतीक्षालय और वेटिंग एरिया में रुकने की व्यवस्था की जा रही है। इन जगहों पर बैठने, रोशनी, मोबाइल चार्जिंग और उद्घोषणा प्रणाली के साथ ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। गोरखपुर जंक्शन पर करीब 2,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में अतिरिक्त वेटिंग एरिया तैयार किया गया है, जहां लगभग 2,000 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को स्टेशन, प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज जैसे भीड़ वाले स्थानों पर तैनात किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुचारु बनी रहे।Rail UPDATE

Read Also: Rahul Gandhi ने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का किया विरोध, अभिजीत दिपके ने कहा- धन्यवाद

त्योहारी भीड़ पर नजर रखने के लिए रेलवे मुख्यालय और मंडल स्तर पर वार रूम भी बनाए गए हैं। इन वार रूम में अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे और रोजाना यात्रियों की संख्या तथा भीड़ का आकलन करेंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया जा सकेगा। रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए खानपान और पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इन इंतजामों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। यात्रियों को सलाह है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट पर दर्ज प्लेटफॉर्म और रेलवे की आधिकारिक घोषणाओं पर ध्यान दें तथा स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचें।Rail UPDATE

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *