Yo Yo Honey Singh को चौथा समन, 16 अक्टूबर को पेश होने का आदेश; नहीं आए तो LOC की तैयारी

Yo Yo Honey Singh

Yo Yo Honey Singh को दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने समन किया है, हनी ने इससे पहले भी पेश होने के लिए मांगा था अतिरिक्त समय….

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र साइबर ने उन्हें एक बार फिर समन जारी कर 16 अक्टूबर 2026 को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चौथा समन है। इससे पहले हनी सिंह निर्धारित तारीखों पर जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। 5 अक्टूबर को भी उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे और उनकी ओर से पेश होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया था। अब जांच एजेंसी ने उन्हें एक और मौका दिया है।Yo Yo Honey Singh

Read Also: Big News : ‘दंड भी धर्म है’, नीले ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाते हुए कोर्ट ने क्यों किया महाभारत का जिक्र?

यह मामला दिल्ली में इस साल हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई और महाराष्ट्र साइबर ने जांच शुरू की। हनी सिंह की टिप्पणी को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था और वह युवाओं को सुरक्षित यौन संबंधों के महत्व के बारे में संदेश देना चाहते थे। हालांकि, इस मामले में आरोपों की जांच अभी जारी है।Yo Yo Honey Singh

Read Also: Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब- रीकाउंटिंग का वीडियो कहां गया, कैसे खो गया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर हनी सिंह 16 अक्टूबर को भी पूछताछ के लिए पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इससे पहले एजेंसी की ओर से गिरफ्तारी वारंट के लिए अदालत का रुख करने की बात भी सामने आई थी। फिलहाल हनी सिंह के खिलाफ LOC जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी नजर 16 अक्टूबर को होने वाली संभावित पूछताछ और जांच एजेंसी के अगले कदम पर है।Yo Yo Honey Singh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *