PM नरेंद्र मोदी ने की RSS प्रमुख की तारीफ, लिखा-‘परम पूज्य मोहन भागवत जी का संबोधन बेहद प्रेरणादायी’

PM

PM मोदी ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण पर विचारों को बताया प्रेरणादायी, भागवत ने बांग्लादेश और फ्रांस के प्रदर्शनों का किया था जिक्र….

News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के नागपुर में दिए गए विजयादशमी संबोधन की तारीफ की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भागवत का संबोधन बेहद प्रेरणादायी था। उन्होंने राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता और समाज के चरित्र को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर उनके विचारों की सराहना की। मोदी ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और संघ के ‘पंच परिवर्तन’ के विचारों का भी उल्लेख किया। उनके मुताबिक, ये विषय सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।PM

Read Also-RSS प्रमुख ने कहा, सत्ता बदलने से हालात नहीं बदलते, भारत में भी हो रही रिजीम चेंज की कोशिश

वहीं, मोहन भागवत ने अपने संबोधन में फ्रांस, अल्बानिया, नेपाल और बांग्लादेश के घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में व्यवस्था बदलने के नाम पर आंदोलन हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत में भी इस तरह की कोशिशें की जा रही हैं। भागवत के मुताबिक, सत्ता परिवर्तन से अपने आप परिस्थितियां नहीं बदलतीं और ऐसे घटनाक्रमों के पीछे अपने हित साधने वाली ताकतें प्रभावशाली बनी रहना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि भारत के आगे बढ़ने के साथ ऐसी कोशिशों को रोकने की क्षमता भी मजबूत होगी।PM

Read Also-POLITICS: परिसीमन संशोधन बिल पर सियासत तेज़; केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा कड़ा पत्र

RSS प्रमुख ने अपने संबोधन में भारत की विविधता, सामाजिक एकता और वैश्विक भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास के साथ समाज को भी मजबूत बनाना जरूरी है। यह संबोधन संघ के विजयादशमी उत्सव और स्थापना के 101वें वर्ष के संदर्भ में हुआ।PM

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *