Diljit Dosanjh के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली मंजूरी, 30 अक्टूबर को होगा शो

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Concert – सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर आयोजकों के साथ कई दौर की बैठकें हुईं, अतिरिक्त इंतजामों की योजना पेश किए जाने के बाद कार्यक्रम को अनुमति मिली

News Desk : दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट को मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम की अनुमति पर अस्थायी रोक लगाए जाने की खबरें आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजकों और दिल्ली पुलिस के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, जिनमें सुरक्षा से जुड़े इंतजामों पर चर्चा की गई।Diljit Dosanjh 

READ ALSO- चिन्मय अमृत महोत्सव में विपक्ष पर PM मोदी ने बोला तीखा हमला, बोले- समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट हो…

BookMyShow Live की टीम ने अधिकारियों के सामने सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों को नियंत्रित करने की विस्तृत योजना पेश की। आयोजकों ने जरूरी नियमों का पालन करने और अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। रिपोर्ट के अनुसार, इन बैठकों के बाद कॉन्सर्ट को मंजूरी दी गई है। BookMyShow की ओर से भी स्पष्ट किया गया कि कार्यक्रम को स्थायी रूप से रद्द नहीं किया गया था, बल्कि त्योहारों के मौसम में सुरक्षा संबंधी तैयारियों के कारण अनुमति की प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी।Diljit Dosanjh 

READ ALSO- India China Border: अरुणाचल सीमा- चीन विवाद: कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये और सबसे महंगे टिकट की कीमत 15,999 रुपये बताई गई है। दिल्ली के बाद सिंगर का टूर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे शहरों में भी प्रस्तावित है।Diljit Dosanjh 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterDiljit Dosanjh 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *