नई दिल्लीः पीेएम मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया है।
उन्होंने लिखा, वीरभद्र सिंह का राजनीतिक जीवन लंबा था। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य के लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं।
उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। बता दें कि, वीरभद्र सिंह का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आखिरी सांस ली।
Shri Virbhadra Singh Ji had a long political career, with rich administrative and legislative experience. He played a pivotal role in Himachal Pradesh and served the people of the state. Saddened by his demise. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2021
उन्होंने कोविड-19 के बाद की जटिलताओं से करीब 3 महीने तक लंबी लड़ाई लड़ी। आईजीएमसीएच के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने बताया कि वीरभद्र सिंह का तड़के 3:40 बजे निधन हो गया।
गौरतलब है कि, उन्हें 5 जुलाई को दिल का दौरा पड़ा था और वह आईजीएमसीएच की क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे। बाद में सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान रामपुर में होने की संभावना है। उनके पैतृक निवास रामपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

