पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे PMGKAY के लाभार्थियों से बातचीत

पीएम मोदी मंगलवार दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। PMGKAY के बारे में और जागरूकता पैदा करने के लिए राज्य में एक जन भागीदारी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

 

Read Also सांपला का रास्ता रोकने पर 500 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

PMGKAY एक खाद्य सुरक्षा कल्याण योजना है जिसकी परिकल्पना प्रधान मंत्री द्वारा कोविड -19 के आर्थिक प्रभाव को कम करने में सहायता प्रदान करने के लिए की गई थी। योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति पांच किलो ज्‍यादा खाने का सामान दिया जाता है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *