4 फरवरी 2022 को रिलीज होगी ‘बधाई दो’

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म ‘बधाई दो’ 4 फरवरी 2022 को रिलीज होगी।

राजकुमार राव-भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘बधाई दो’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। जंगली पिक्चर्स ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि रिलीज शेड्यूल में बदलाव के कारण बधाई दो की रिलीज डेट 04 फरवरी 2022 कर दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

अब यह फिल्म प्यार के महीने में आ रही है और इससे अच्छा तरीका महीने की शुरूआत का हो ही नहीं सकता। गौरतलब है कि फिल्म ‘बधाई दो’ जंगली पिक्चर्स के प्रोडक्शन तले बन रही है, जिसका निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में राजकुमार राव महिला थाने के एक पुलिसकर्मी जबकि भूमि पेडनेकर एक पीटी टीचर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *