कोरोना का टीका नहीं लगवाने वालों के खिलाफ 1 जनवरी से होगा बड़ा एक्शन

हरियाणा: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए हरियाणा ने सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है।हरियाणा विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि 1 जनवरी के बाद कोरोना का टीका नही लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एक्शन होगा। वैक्सीन की दोनों डोज़ नहीं लगवाने वाले को एंट्री नहीं मिलेगी। बस स्टेशन गाड़ी मॉल और होटल में एंट्री नहीं मिलेगी। इसी तरह के प्रतिबंध लगाने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है।

हरियाणा विधानसभा में ओमिक्रोन पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत हो रही चर्चा पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कई देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। हरियाणा के 6 लोग विदेश से आए थे, एयरपोर्ट पर ही उन्हें डिटेक्ट किया गया था। ये हरियाणा में दाखिल नहीं हुए दिल्ली में आइसोलेट हैं।

अनिल विज ने कहा, 16 दिसंबर तक हरियाणा में 1,90,36,049 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। जबकि 1,17,01,925 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 3,07,97,974 डोज हरियाणा में लगाई गई हैं।

अनिल विज ने आगे बताया कि हरियाणा में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन किया गया,93% लोगों को वैक्सीन की पहली दोस्त लगी। हरियाणा में 59 फ़ीसदी लोगों को दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है। अब तक 311 86292 टीके लगाए, 19110472 पहली डोज लगी, हरियाणा में करीब 93 फ़ीसदी पहली डोज़ लगाई गई है।

वहीं, अभय चौटाला ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से गुरुग्राम में 13 और हिसार में 4 लोगों की मौत हुई है। कोरोना की दूसरी लहर में सरकार ने हाथ खड़े कर दिए थे। लोगों को बेड नहीं मिले। लॉकडाउन के दौरान तीन घोटाले हुए। वहीं, किरण चौधरी ने कोविड-19 से हुई मौतों का डाटा सार्वजनिक करने की मांग की।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *