BB15 Grand Finale: कौन होगा Bigg Boss 15 का विनर?

बिगबॉस के फिनाले में अब सिर्फ एक दिन रह गया है। बिगबॉस 15 के सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे को बराबर की टक्कर दे रहें हैं। लेकिन ये तो पब्लिक के वोटों से पता चलेगा कि बिगबॉस विनर कौन होगा। बीते एपिसोड में देखा गया कि सभी घरवालों को एक स्पेशल टास्क दिया था, जिसको उन्होंने बिना झगड़े बड़ी ही अच्छी तरह निभाया। सबने मिलकर अपनी शुरुआत से लेकर आखिरी तक का सफर देखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 शो के टॉप 6

सारी मुश्किलों को पार कर रश्मि देसाई, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल टॉप 6 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। इनमें से ट्रॉफी पर बाजी कौन मारेगा इस बारे में भी जल्द ही पता चल जाएगा। आपको बता दें, अबकी बार फिनाले को दो हिस्सों में बांटा गया है। फिनाले का पहला हिस्सा शनिवार 29 जनवरी को रात 8 बजे प्रसारित होगा। वहीं, दूसरा पार्ट  फिनाले एपिसोड रविवार 30 जनवरी को टेलीकास्ट किया जाएगा। बिग बॉस 15 फिनाले कलर्स टीवी प्रसारित होगा। 29-30 जनवरी को आप Voot App और MX Player पर शो को देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस 15 के फिनाले में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए कई बड़े स्टार्स आ रहे हैं। फिनाले पर दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी शो में अपनी फिल्म ‘गहराइयां’ का प्रमोशन करते देखे जाएंगे। इसी के साथ शहनाज गिल भी शो में आएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रोमो में देखा गया है कि शहनाज गाने पर डांस भी करती है। श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, गौहर खान, गौतम गुलाटी, और रुबीना दिलैक फिनाले का हिस्सा होंगी। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी जीतेगा, उसे 50 लाख रुपए का नगद ईनाम मिलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *