देश के हालात सही नहीं, एक चिंगारी से भड़क सकती है आग – क्रेम्‍ब्रिज में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी लंदन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी कैम्‍ब्रिज में आइडियाज फॉर इंडिया सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए गए थे | Totaltv, Newshindi,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिलहाल लंदन के दौरे पर हैं और इस दौरान उन्‍होंने क्रेम्‍ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

 

राहुल गांधी ने कार्यक्रम में कहा कि देश के हालात सही नहीं है। बीजेपी ने पूरे देश में कैरोसीन छिड़क दिया है और एक चिंगारी से आग भड़क सकती है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी किसी की भी नहीं सुनते हैं। देश में लोगों की आवाज को दबाने की कोशिशें हो रही हैं।

 

Read Also 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 2323 केस मिले

 

राहुल गांधी यहीं नहीं रूके उन्‍होंने चीन के साथ सीमा विवाद पर भी सरकार को घेरा। उन्‍होंने कहा कि चीनी सेना लद्दाख में घुस चुकी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन ने रूस और यूक्रेन विवाद जैसी स्थिति ही लद्दाख में पैदा की है और मोदी सरकार इस बारे में कुछ बात भी नहीं करना चाहती। राहुल गांधी के मुताबिक चीन की सेनाएं लद्दाख और डोकलाम दोनों ही जगहों पर मौजूद हैं।

 

 

राहुल गांधी लंदन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी कैम्‍ब्रिज में आइडियाज फॉर इंडिया सम्‍मेलन में शामिल होने के लिए गए थे। इस दौरान राहुल के अलावा सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्‍वी यादव, महुआ मोइत्रा, मनोज झा सहित कई नेता मौजूद रहे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *