लाइव शो के दौरान कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी को मारा ताना, बाद में मांगनी पड़ी माफी

Kapil Sharma Say Sorry : कपिल शर्मा ने पत्नी गिन्नी को मारा ताना, बाद में ......... |

Kapil Sharma Say Sorry To His Wife : मशहूर कमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों कनाडा के टूर पर हैं। उनके साथ इस टूर पर चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और कृष्णा अभिषेक सभी उनको कंपनी दे रहे हैं। कनाडा जाने के पीछे का कारण वहां इनका लाइव परफॉर्म हैं। कपिल और उनके साथी कलाकार कनाडा में लोगो को एंटरटेन करने में लगे हुए हैं। साथ ही सभी कलाकार सोशल मीडिया पर भी फोटो – वीडियो साझा करने पर लगे है। अब कपिल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ को ताना मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कमेडिएंस ने सिद्धू मूसेवाला को भी दिया ट्रिब्यूट

दरअशल, कपिल एंड शो की टीम के दो लाइव शो थे। एक था 25 जीने को कनाडा के वैंकुवर में और दूसरा है 3 जुलाई को टोरंटो में। किसी भी व्यक्ति को अगर इस शो में जाना है, तोह उसके लिए कपिल ने एक लिंक भी शेयर की थी, जहाँ से फैन्स टिकट ले सकते थे। अब एक शो हो चूका है। जिसमें कमेडिएंस ने सिद्धू मूसेवाला को ट्रिब्यूट भी दिया था। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बीवी से माफ़ी मांग रहे हैं। इस वीडियो में कपिल शर्मा स्टेज पर हैं। वहीं हजारों की भीड़ सामने बैठी हुई हैं। उनसे वह कह रहे हैं। आप सबके लिए, गिन्नी तू मेरी कभी नहीं सुनती, देख कितने लोग मुझे देखने आए हैं।

कपिल शर्मा को मांगनी पड़ी माफी

कपिल शर्मा ने इसके साथ एक कैप्शन लिखा है, सॉरी गिन्नी चतरथ। बेसिकली ये एक ताना था जो लाइव शो से कपिल ने पत्नी को मारा था। इस चंद सेकेंड की क्लिप के बाद करीबियों के साथ साथ फैन्स की भी हंसी छूट गई। सभी ने कमेंट सेक्शन में लाफिंग इमोजी शेयर की है।

बता दें की अबसे कुछ दिन पहले कपिल शर्मा ने एक ग्राफिक शेयर किया था। इसमें लिखा था, टोरेंटो में 3 जुलाई, दिन रविवार, रात 8 बजे। वेंकूवर, 25 जून, दिन शनिवार रात 7 बजे। इसके साथ उन्होंने लोकेशन और फोन नंबर और टिकट बुक करने के लिए एक साइट का यूआरएल भी दिया गया था।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *