लखनऊ के होटल लेवाना में आग लगने से चार लोगों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

Fire In Hotel Levana, लखनऊ के होटल लेवाना में आग लगने से चार लोगों की हुई...

(आकाश शेखर शर्मा की रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज क्षेत्र में सोमवार को सुबह होटल लेवाना में आग लग गई। मदन मोहन मालवीय मार्ग पर स्थित इस होटल में एसडीआरएफ की टीम ने राहत तथा बचाव कार्य का काम संभाल लिया है। इसी बीच मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

आपको बता दे कि होटल में राहत तथा बचाव कार्य के बीच में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी स्ट्रेचर लेकर होटल के तीसरी मंजिल पर पहुंची है। एसडीआरएफ की टीम होटल के फंसे लोगों को बाहर निकालने में लगी थी कि इसी दौरान दो शव और मिले हैं। सिविल अस्पताल से आई एक टीम इन शवों को लेकर गई। करीब छह घंटे तक चले राहत कार्य तथा सर्च ऑपरेशन में दो शव और मिले हैं, अब मृतकों की संख्या चार हो गई है। तीन कमरों का सर्च अभियान शेष है। अब तक दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई है।

होटल लेवाना में भीषण आग की चपेट में आने के कारण 18 घायलों में सात की हालत गंभीर है, इनमें भी अधिकांश होटल कर्मी ही हैं।इनको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड के 12 से 14 वाहन आग को नियंत्रित करने के प्रयास में लगे थे, मौके पर दस एम्बुलेंस भी लगी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। इसके साथ ही देश के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है।

लखनऊ के होटल लेवाना सुइट्स में भीषण आग लगने के कारण वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। थर्ड तथा सेकंड फ्लोर को चपेट में लेने के बाद आग बढ़ने लगी। वहां पर धुआं भरने के कारण लोगों का दम भी घुटने लगा। सीएमओ ने जिन दो लोगों के मरने की पुष्टि की है, उसमें एक महिला तथा एक पुरुष हैं। इनकी दम घुटने से मौत हुई है। इसके बाद होटल में दो और शव मिले हैं।

पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला, जिसमें काफी लोग झुलस गए हैं। आग से झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को आग से बचाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड के चंद्रेश कुमार भी जख्मी हो गए। डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराई गईं। दिल्ली से आई मोना ने बताया कि हम जब सुबह उठे तो कमरे में धुआं भरा था, किसी तरह से बाहर निकले तो फायर ब्रिगेड की टीम ने सीढ़ी से होटल से बाहर निकाला। आपातकालीन गेट तत्काल नहीं खुला जिसके कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि संभावना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी हो। होटल के पहले तल पर बैंक्वेट है, जहां ज्यादा लोग थे। यहां पर 35 से 40 लोग रहे होंगे, जिनको सिविल अस्पताल भेजा गया है। होटल के सामने के वहां पर रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। राहत कार्य में लगे फायर कर्मियों का कहना है आग कंट्रोल है लेकिन अभी बुझी नहीं है। आग बुझाने का प्रयास जारी है। पहले तीसरी मंजिल की आग बुझाई गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा० मनोज अग्रवाल ने बताया कि घायलों के लिए 13 एम्बुलेंस लगा दी गई हैं, सिविल अस्पताल में भर्ती सात लोग गंभीर है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 आर.पी सिंह ने बताया कि यहां पर लाए गए दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जिसमें एक महिला व पुरुष हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह हुए इस हादसे में घायल मरीजों को देखने व उनका हाल जानने सिविल अस्पताल पहुँचे, सीएम योगी ने लखनऊ के होटल लेवाना में लगी आग का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाये। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत – बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Read also:बढ़ा आवारा पागल कुत्तों का आतंक, दर्जन भर से अधिक लोग हुए घायल

सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद जानकारी पाते ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी आनन-फानन में सिविल अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल पहुंचकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया की घायलों का उपचार समुचित ढंग से कराया जाए व किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *