ट्विटर बना चाइल्ड प्रोनोग्राफी का माध्यम, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने किया खुलासा

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पोर्नोग्राफी पर एक बड़ा खुलासा किया है। स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर बढ़ रहे चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिंता जाहिर की है। स्वाति मालीवाल ने ट्विटर की जानकारी देते हुए आरोप लगाए है। स्वाति मालीवाल ने कहा इस समय ट्विटर चाइल्ड प्रोनोग्राफी का माध्यम बन गया है। दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक ट्विटर बच्चों की अश्लील पॉर्न विडियो बेचने का माध्यम बन गया है। छोटी बच्चियों के बलात्कार की वीडियो का ट्विटर पर भरमार लगा हुआ है। ₹20-₹30 रुपए में बच्चियों की अश्लील वीडियो बेची जा रही है। छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की विडियो हजारों लोग शेयर कर रहे हैं। ख़ुफ़िया कैमरे से महिलाओं की नहाते हुए वीडियो डाली जा रही है। ये कंपनी विदेश में कानूनों का पालन करते हैं हिंदुस्तान में महिलाओं के साथ अश्लीलता और बलात्कार पर आंखें मूंद लेते हैं।

स्वाति ने आगे कहा छोटी बच्ची और महिलाओं की अश्लील वीडियो को टि्वटर पर अपलोड किया गया है और इन अश्लील वीडियो के दाम लगाए जा रहे हैं। DCW ने टि्वटर इंडिया पॉलिसी हेड और दिल्ली साइबर डीसीपी को समन भेजा है की इस मामले में जानकरी दी जाए। स्वाति मालीवाल ने बताया ट्विटर पर खुलेआम अश्लीलता वीडियो सर्कुलेट की जा रही है चाइल्ड पोर्नोग्राफी दिखाई जा रही है छोटी बच्ची और महिलाओं के साथ रेप की वीडियो बनाई जा रही है इन ट्वीट्स के ऊपर कई रिट्वीट आ चुके हैं कई हजारो लाइक आ चुके हैं और कई महीनों से यह वीडियोस ट्विटर पर है आज तक ट्विटर ने इन वीडियोस को डिलीट नही किया है।

स्वाति ने कहा 20 20 रुपे में 1000 वीडियो बेचने का रैकेट किया जा रहा है कोई एक्शन नहीं हुआ है ट्विटर और दिल्ली पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। टि्वटर इंडिया पॉलिसी हेड को सम्मान किया है की ट्विटर दिल्ली महिला आयोग को 26 सितंबर के दिन आकर समझाएं कि क्या पॉलिसी ट्विटर की है।की अश्लील वीडियो को इतने महीने से डिलीट नही किया गया है। ये वीडियोस क्रिमिनल एक्टिविटी को बढ़ावा देती है। और ट्विटर ने इस मामले की जानकरी अबतक पुलिस को क्यो नही दी है। DCW ने डीसीपी साइबर सेल दिल्ली पुलिस को समन किया है कि इस मामले में किन धाराओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है और कितने लोगों को इस मामले में अबतक गिरफ्तार किया गया है।पुलिस बताए कि आगे ऐसे मामले सामने न आए उसके लिए क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल 26 सितंबर को DCP साइबर इस मामले में DCW को जानकारी देंगे।

Read also:DU इस सप्ताह 70 से अधिक पाठ्यक्रम के लिए 20 हजार सीट पर पीजी एडमिशन शेड्यूल कर सकता है जारी

बता दे बीते दिन चाइल्ड पोर्नोग्राफी और रेप वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड करने का मामले सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक, ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म कंपनियों को 6 हफ्ते में अनुपालन रिपोर्ट दखिल करने का निर्देश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से भी मामले में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से बताने को कहा चाइल्ड पोर्नोग्राफी और  रेप वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म पर रोकने के लिए क्या कदम उठाया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *