गैंगस्टर सुनील ढुलगच की 47 अवैध दुकानों पर चला बाबा का बुल्डोजर

News Today, गैंगस्टर सुनील ढुलगच की 47 अवैध दुकानों पर चला बाबा का.......

(श्याम बाथला): कुख्यात अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ यूपी की तर्ज पर शुक्रवार सुबह हरियाणा के रेवाड़ी में भी बाबा के बुलडोजर की कार्यवाही शुरू हो गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर परिषद की टीम ने रेवाडी के कालाका रोड पर आलू गैंग के सरगना सुनील ढुलगच के ट्रस्ट की 47 दुकानों को जमींदोज कर दिया। इसके बाद नशा तस्कर की संपत्ति पर बुल्डोजर चल सकता है। सुनील ढुलगच आलू गैंग का सरगना है। इस समय वह भौंडसी जेल में बंद है जिसपर ह्त्या, हत्या के प्रयास लूट और डकैती के 28 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।              News Today

नगर परिषद ने जांच में पाया था कि गैंगस्टर सुनील ने कालाका रोड पर अवैध तरीके से 47 दुकानों को निर्माण करने के बाद उन्हें पगड़ी पर बेचा हुआ है। इन दुकानों को किराए पर लेकर दुकानदार अपना कारोबार चला रहे थे। नप की टीम ने दो दिन पूर्व ही दुकानों पर तोड़ने की कार्रवाई के नोटिस चस्पा कर दिए थे। आज नगर परिषद की टीम पुलिस बल के साथ कालाका रोड पर पहुंची। डीएसपी सुभाष चंद और अमित भाटिया पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम ने देखते ही देखते इन दुकानों पर बुल्डोजर चलाना शुरू कर दिया। भारी पुलिस बल होने के कारण इस कार्रवाई का विरोध नहीं हो सका। सूत्र बताते हैं कि नप की ओर से 11 कुख्यात अपराधियों की संपत्तियों की सूची तैयार की हुई है। इनमें एक नशा तस्कर की कई संपत्तियां हैं। इसके बाद नप की कार्रवाई अन्य अपराधियों की संपत्ति पर होने वाली है।

रात को ही संभाला था मोर्चा

इन दुकानों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करने से पहले पुलिस ने रात को ही मोर्चा संभाल लिया था। भारी पुलिस बल पहुंचने के बाद दुकानदारों ने रात को ही दुकानों से सामान निकालना शुरू कर दिया था। सुबह के समय नगर परिषद की टीम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया।
कार्यवाही को अंजाम देते वक्त भारी पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि कोई अनहोनी न हो।

Read Also – कांग्रेस अध्यक्ष पद के नामांकन को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान

वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुँचे रेवाड़ी से कांग्रेस के विधायक चिरंजीवी राव ने इस कार्यवाही को गलत बताते हुए कहा कि दुकाने अवैध थी और असामाजिक शख्स की थी तो उस ट्रस्टी का नाम बदला जा सकता था और सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि जब इन दुकानों का निर्माण हुआ था तो प्रशासन कहाँ सोया था और फिर इन दुकानों पर बिजली कनेक्शन क्यों दिए गए जो बड़ा सवाल है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

News Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *