(प्रदीप कुमार): मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीती डिंपल यादव ने आज लोकसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली है। यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई है सांसद पद की शपथ लेने के बाद डिंपल यादव ने संसद परिसर में बयान दिया। इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद रहे, इस दौरान अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने कहा कि संसद में महंगाई। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और महिलाओं की सुरक्षा समेत कई मुद्दे समाजवादी पार्टी उठाएगी।
वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मिशन 2024 का दम भरा। अखिलेश यादव ने कहा कि CM ममता बनर्जी, CM केसीआर, CM नीतीश कुमार सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं कि एक विकल्प बने। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। उत्तर प्रदेश के साथ धोखा हुआ है। 2024 में समाजवादियों की उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत होगी। मैनपुरी के परिणाम ने नकारात्मक राजनीति को ठुकराया है।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता पर जोर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी दल 2024 के चुनाव से पहले एक साथ आएंगे, इसके लिए ममता-नीतीश व केसीआर पहल कर रहे हैं।
Read also: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, कहा संसद में कुछ लोग देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था से जलते हैं
बहरहाल मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद अखिलेश यादव ने मिशन 2024 को लेकर विपक्षी एकजुटता पर बड़ा बयान दिया है। यह बयान इसलिए भी महत्व हो जाता है कि मैनपुरी में चुनाव जीते अखिलेश यादव को अगर विपक्ष से भी चुनौती मिलती तब उनके लिए ये चुनाव जीतना आसान नहीं होता।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

