कौन है अमृतपाल सिंह का साथी ‘तूफान’, अजनाला जेल से रिहा हुआ लवप्रीत तूफान

अजय पाल – पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों के विरोध करने के बाद पंजाब पुलिस बैकफुट पर नजर आई। अजनाला कोर्ट ने लवप्रीत तूफान की रिहाई के आदेश दे दिया। हाल में पंजाब राज्य से जुड़ी खबरें सामने आ रही है। अमृतपाल सिंह के सहयोगी लवप्रीत सिंह को रिहाई के आदेश मिल गया है। आज शाम को लवप्रीत तूफान रिहा हो जाएगा। आपको जानकारी बता दें कि अमृतसर के अजनाला थाने में 23 फरवरी को जमकर हंगामा हुआ था। यहां अमृतपासिंह के हजारों समर्थकों ने अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर लवप्रीत सिंह की रिहाई के लिए हंगामा किया गया था।

जानें कौन है लवप्रीत सिंह 

यह बताया जा रहा है कि लवप्रीत सिंह पंजाब के गुरदासपुर जिले का रहने वाला है। अजनाला पुलिस ने वरिदर सिंह की शिकायत पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट व अपहरण के मामले में लवप्रीत सिंह को  गिरफ्तार किया था। लवप्रीत सिंह अमृतपाल सिंह के नेतृत्व से जुड़ा हुआ है। अमृतपाल सिंह एक खालिस्तानी समर्थक नेता है।

अजनाला थाने के बाहर हंगामा हुआ

खालिस्तानी समर्थक व पंजाब के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सैकड़ो समर्थको ने गुरुवार को अजनाला थाने में हंगामा किया कई पुलिसकर्मियों को बंधक भी बनाया था। प्रदर्शन कर रहे  लोग तलवार व बंदूक लहरा रहे थे । वे लोग लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। पंजाब पुलिस ने लवप्रीत सिंह को अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया था।

Read also:- प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने पर चम्पावत में CM का किया गया अभिनन्दन

अमृतपाल सिंह ने दिया था विवादित बयान

यह बताया जा रहा है कि पंजाब में दिवंगत सिंगर व एक्टर दीप सिद्धू की बरसी पर अमृतलाल ने विवादित बयान  दिया था। अमृतपाल सिंह ने कहा था कि जो हाल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ हुआ वही हाल हम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ करेंगे। पंजाब का बच्चा बच्चा खालिस्तान बनाने की मांग करता है। इस धरती के हम हकदार है। हमने यहां राज किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *