‘देश भर में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर’ अभिनेता फूल सिंह ने कहा, 400-500 साल बाद दुनिया एक शिवभक्त को करेगी याद

PM Modi Temple, 'देश भर में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर' अभिनेता फूल सिंह ने कहा

मुंबई के रहने वाले फिल्मी जगत के अभिनेता फूल सिंह बिहार में शनिवार को अमित शाह की रैली में शामिल हुए। दरअसल फूल सिंह ने बिहार समेत हर राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाने का संकल्प लिया है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी का मंदिर बनवाने के कारणों की भी जानकारी दी है। बता दें कि फूल सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री के जैसा व्यक्तित्व धरती पर बहुत कम ही जन्म लेता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैने पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाने का संकल्प इसलिए लिया है कि देश दुनिया की जनता उन्हें सदियों तक जान सकें और उनकी पूजा करें।

पीएम मोदी को भगवान मानते हैं अभिनेता फूल सिंह

अभिनेता फूल सिंह बिहार के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र को उन्होंने अपनी कर्मभूमि बनाई है। बता दें कि फूल सिंह चर्चा में तब आए जब उन्होंने नरेंद्र मोदी के नाम से मंदिर बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे अहिल्याबाई शिव की परम भक्त थी और उनके नाम पर मंदिर बना। उसी तरह से 400-500 साल बाद नरेंद्र मोदी जैसा शिवभक्त देशभर और दुनिया में देखने को मिला है। फूल सिंह ने कहा, ‘लोग कुछ भी कहे लेकिन ’मैं प्रधानमंत्री को भगवान मानता हूं।’

Read also:- रिटायर्ड कर्मियों ने मांगे रेगुलर कर्मचारी के समान भत्ते, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

महाराष्ट्र लौटने के बाद ही फूल सिंह मंदिर निर्माण के लिए करेगें भूमि पूजन

बता दें कि फूल सिंह ने कहा है कि, वह बिहार से महाराष्ट्र लौटने के साथ ही नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाने के लिए भूमि पूजन करेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि उन्हें भरोसा है कि 10 सालों में देश का ऐसा कोई गांव नहीं होगा जहां पर नरेंद्र मोदी का मंदिर नहीं होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *