दीपिका पादुकोण के ऑस्कर प्रेजेंटर बनने पर विवेक अग्निहोत्री ने किया ट्विट, बोले- ‘अच्छे दिन’

Deepika Padukone Oscar Presenter, दीपिका पादुकोण के ऑस्कर....| Total tv

बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर की भूमिका निभाएंगी। दरअसल जैसे ही ये खबर सामने आई तो दीपिका के फैंस उन्हें बधाई देने लगे। इसी बीच ‘द कश्मीरी फाइल्स’ मूवी बनाने वाले फेमस फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है कि, विवेक ने इसको लेकर एक ट्वीट किया और लिखा कि, ‘अच्छे दिन’।  Deepika Padukone Oscar Presenter

विवेक अग्निहोत्री ने किया दीपिका को ट्वीट

फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्विट कर कहा है कि, “#TheKashmirFiles के साथ यूएसए में यात्रा करने और अमेरिकियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के दौरान मैंने कहा था कि अब हर कोई भारत में अपनी उपस्थिति को बढ़ाना चाहता है..भारत अब दुनिया का सबसे आकर्षक, सुरक्षित और बढ़ता हुआ बाजार है…ये भारतीय सिनेमा का साल है…#अच्छे दिन.’’।

बता दें कि इससे पहले विवेक दो मौके पर दीपिका की आलोचना कर चुके हैं। दरअसल इसके पहले उन्होंने दीपिका को दिल्ली के जेएनयू में जाने पर फटकार लगाई थी। इसके बाद दीपिका की मूवी ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’ पर जब बवाल मचा था. तब भी विवेक ने एक्ट्रेस की खिंचाई करते हुए कहा, ‘चेतावनी… बॉलीवुड के खिलाफ वीडियो, अगर आप सेक्युलर हैं तो इसे ना देखें.’।

Read also:- दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया ने ज़मानत के लिए कोर्ट का किया रुख

दीपिका के अलावा ये सेलेब्स होंगे शामिल

एक्ट्रेस के अलावा इस अवॉर्ड फंक्शन में सैमुअल एल जैक्सन, एमिली ब्लंट, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद, ग्लेन क्लोज और मेलिसा मैक्कार्थी जैसे कई सितारों का नाम शामिल हैं। साथ ही इस लिस्ट 16 सेलेब्स को शामिल किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App      

Deepika Padukone Oscar Presenter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *