सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ से लेकर प्रियंका की ‘सिटाडेल’ होगी रिलीज, इस महीने ओटीटी पर कई फिल्में मचाएंगी तहलका

इस महीने ओटीटी पर खूब मनोरंजन होने वाला है क्योंकि कई वेब सीरीज और फिल्में सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाली है। साथ ही इस महीने में थ्रिलर, सस्पेंस और रोमांस से भरपूर कई मूवी और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। तो आइये जानते हैं ओटीटी पर रिलीज होनी वाली फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट।

सिटाडेल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक्शन और थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ कई पार्ट्स में रिलीज की जाएगी। वहीं सीरीज के पहले दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

किसी का भाई किसी की जान

भाईजान की आने वाली मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ मूवी ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अगर हम इस मूवी में एक्ट्रेस की बात करें तो शहनाज गिल और पलक तिवारी इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही है।

शाकुंतलम

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की नई मूवी ‘शाकुंतलम’ काफी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है और यह मूवी 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पोन्नियिन सेल्वन-2

मणिरत्नम की मूवी ‘पोन्नियिन सेल्वन’ का सीक्वल 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। साथ ही इस मूवी में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय लीड रोल में नजर आएंगी।

Read also:-  बादशाह ने दूसरी शादी की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत’

गुमराह

आदित्य कपूर की ‘गुमराह’ मूवी 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। इस मूवी में आदित्य डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं  इस मूवी में आदित्य के साथ मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय भी स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *