दिल्ली में फिर बंद होंगे स्कूल और बाजार ? कोरोना संक्रमण की दर में हो रहा लगातार इजाफा

XBB1.16 symptom, दिल्ली में फिर बंद होंगे स्कूल और बाजार ? कोरोना संक्रमण....

XBB1.16 symptom: कोरोना महामारी ने एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। कोविड के मरीजों में इस बार नए लक्षण भी दिख रहे हैं। आखों में जलन की सबसे ज्यादा मामले नजर आ रहे है। इसके अलावा गले में खरास, नाक बहना, भूख न लगना, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि मरीज जरुर बढ़ रहे हैं। लेकिन इस बार इनमें ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं है।

दिल्ली में कोविड के मामलों में दोगुना से अधिक की बढ़ोतरी हो रही है। एक अप्रैल से अब तक होम आएसोलेशन, अस्पताल और कोरोना के सक्रिय मरीजों में दोगुना से ज्यादा की वृध्दि हुई है। डॉक्टर इसके लिए कोविड के XBB 1.16 वैरिएंट को जिम्मेदार बता रहे हैं।

एम्स ने कोविड से बचाव को लेकर अस्पताल कर्मियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। कार्यस्थल पर मास्क लगाकर रखना, परिसर की साफ सफाई रखना और सैनिटाइज करना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें, साबुन और सैनिटाइजर से नियमित तौर पर हाथ धोते रहें।

Read Also – पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन, 20 दिन के अंदर मुआवज़ा मिलना चालू – सीएम मान

संक्रमण दर 27 फीसदी के पार
राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को कोविड के 1,527 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण की दर 27.77 फीसदी रही और होम आइसोलेशन में मरीजों का आंकड़ा दो हजार के पार है। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ो के मुताबिक दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताए गए आंकड़ो के अुसार, सात महीनों में पहली बार दिल्ली में बुधवार को संक्रमितों की संख्या 1,000 को पार कर गई है। दिल्ली में संक्रमण की दर 23.8 प्रतिशत रही। राजधानी में बुधवार को कोविड के 1,149 नए मामले आए थे, जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

कोरोना पर बोले केजरीवाल 

राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना पर सीएम केजरीवाल बोले की कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हम ध्यान रखे हुए हैं जो मामले हैं वह सीरियस नहीं है, लोगों को ज्यादा हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है, अगर जरूरत पड़ती है तो उचित कदम उठाया जाएगा।               XBB1.16 symptom

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *