(अजय पाल)- जून के महीने में दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड रही है। इन दिनों दिल्लीवासियों उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है।दिल्लीवालों को मानसून का इंतजार है। हालांकि एनसीआर में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बता दे कि मौसम विभाग ने 23 व 26 जून को दिल्ली में भारी बारिश होने का अनुमान जताया।
Read also –केटीआर ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात
इन राज्यों में हो सकती है बारिश – देश के अलग अलग राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 25 व 26 जून को उत्तर प्रदेश,हरियाणा ,चंडीगढ़,पंजाब मे बारिश हो सकती है। बारिश होने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
जानिए कब होगी नई दिल्ली में मानसून की एंट्री –24 जून को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे । वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री व अधिकतम तापमान 40 डिग्री बने रहने का अनुमान जताया।मौसम विभाग ने अनुमान जताया दिल्ली में मानसून की एंट्री 29 जून तक हो सकती है। बढते तापमान को देखते हुए चिकित्सकों ने बुजुर्गों बच्चों को धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

