(प्रदीप कुमार)-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 22 अगस्त को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग रवाना होंगे। 25 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी, ग्रीस का दौरा करेंगे।विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कल 22 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे 22 से 24 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम लंबे समय से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर बातचीत और कूटनीति के जरिए हल करने पर जोर दे सकते हैं। सम्मेलन में आर्थिक और सुरक्षा हित के अलावा कई मुद्दों पर भारत का फोकस रहेगा।
Read also-लोकसभा अध्यक्ष ने उदयपुर में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र के 9वें सम्मेलन का किया उद्घाटन
विदेश मंत्रालय के सचिव विनय क्वात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी है। क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री 22 अगस्त की सुबह जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होंगे। जहां वह 22 से 24 अगस्त तक चलने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे विदेश सचिव ने आगे बताया कि इस वर्ष ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का विषय ‘ब्रिक्स और अफ्रीका: पारस्परिक रूप से त्वरित विकास, सतत विकास और समावेशी बहुपक्षवाद के लिए साझेदारी’ है। यह कोविड-19 महामारी के कारण लगातार 3 वर्षों के बाद पहला व्यक्तिगत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। 2019 के बाद पीएम मोदी पहली बार व्यक्तिगत रूप से ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
विदेश सचिव ने कहा है कि शिखर सम्मेलन समूह द्वारा शुरू की गई पहलों की प्रगति की समीक्षा करने और गतिविधि के भविष्य के क्षेत्रों की पहचान करने का अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम “ब्रिक्स – अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग” में भी भाग लेंगे, जिसमें दक्षिण अफ्रीका द्वारा आमंत्रित अन्य देश भी शामिल होंगे।अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे भारत-चीन के सीमा पर तनावपूर्ण संबंधों के बीच दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी की मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हो सकती है। चीन भी ब्रिक्स का पार्ट है ऐसे में देखना होगा कि दोनों नेताओं के बीच आपसी चर्चा होगी या नहीं। फिलहाल इस पर कुछ भी कहना मुश्किल है। दोनों पक्षों ने अभी इस मुलाकात पर कुछ भी नहीं कहा है।
दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा के बाद, प्रधान मंत्री मोदी 25 अगस्त को ग्रीस की आधिकारिक यात्रा करेंगे यह 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ग्रीस यात्रा होगी भारत और ग्रीस के बीच सभ्यतागत संबंध हैं,जो हाल के वर्षों में समुद्री परिवहन,रक्षा, व्यापार और निवेश और लोगों से लोगों के संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग के माध्यम से मजबूत हुए हैं। प्रधानमंत्री संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए ग्रीस के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं के साथ-साथ ग्रीस में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

