(प्रदीप कुमार)Assembly Election 2023 :देश के पांच राज्यों में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग ने आज चुनाव का तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव का ऐलान किया है और इसी के साथ ही पांच राज्यों में चुनावी आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की चुनावी प्रक्रिया 27 दिन चलेगी। सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा।छत्तीसगढ़ में भी पहले चरण का मुकाबला 7 नवंबर को ही होगा।
Read also-चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ 5 राज्यों में लागू हुई आदर्श आचार संहिता, जान लें सबकुछ
कब कहां होंगे चुनाव-
मिजोरम में 7 नवंबर
छत्तीसगढ़- 7 व 17 नवंबर
मध्य प्रदेश- 17 नवंबर
राजस्थान- 23 नवंबर
तेलंगाना- 30 नवंबर को चुनाव
पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को एक साथ आएंगे।
चुनाव आयोग ने चुनाव और मतदान से जुड़ी कई महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानकारी दी।मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनावी राज्यों में कुल 679 विधानसभा क्षेत्रों में 16.14 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें करीब 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। पांच राज्यों में 60 लाख से अधिक मतदाता 18 से 19 साल के आयु वर्ग के हैं जो पहली बार मतदान करेंगे।चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 60 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट डालने वाले हैं।मिजोरम में कुल मिलाकर 8.52 लाख वोटर्स हैं।छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ वोटर्स हैं।31 अक्टूबर तक पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी देनी होगी, रिपोर्ट के बाद ही टैक्स में छूट मिलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है।मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बैलेट पेपर को लेकर भी बड़ी घोषणा की है।वहीउम्मीदवारों को चुनाव के बाद हुए खर्च की भी जानकारी देनी होगी।चुनावी राज्यों में 940 चेक पोस्ट बनाए गए, इन चेक पोस्ट से निगरानी रखी जाएगी।
पांच राज्यों के इस चुनावी मुकाबले में छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें
मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें
मिज़ोरम विधानसभा में 40 सीटें
राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें
तेलंगाना विधानसभा में 119 सीटें दाव पर लगी है ।मिजोरम में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में हो रहा है।वहीं बाकी के राज्य जिनमें तेलंगाना, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में विधानसभा का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों में जनवरी तक है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

