यूपी के इस स्कूल में फ्री में दी जा रही तीरंदाजी और शूटिंग की ट्रेनिंग, हर तरफ हो रही तारीफ

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मौजूद जवाहर नगर गांव में, निजी शिक्षक मनोज चौहान, किराए पर मैदान लेकर आसपास के लगभग 30 बच्चों को तीरंदाजी की मुफ्ट ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक तीरंदाजी अकादमी भी बनाई है।ये अकादमी गांव के बच्चों को खेल में ट्रेनिंग लेने और दक्षता हासिल करने का अवसर प्रदान करती है। साथ ही खेल कोटा के जरिए सरकारी नौकरियों का अवसर भी प्रदान करती है।अकादमी ने बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए पेशेवर तीरंदाजों को नियुक्त किया है और उपकरण भी उपलब्ध कराती है, जो अपनी लागत के कारण अधिकांश लोगों की पहुंच से बाहर है।

कोच मनोज चौहान  ने कहा कि अभी तक लगभग 22-23 बच्चे हमारे यहां जो हैं खेलते हैं। और प्रतिवर्ष जो है, हमारे बच्चे जो हैं, दोनों तरह से ओपन में भी और स्कूल गेम्स में भी, स्टेट में भी हिस्सेदारी करते हैं, मेडल लेते हैं, उनका चयन होता है, नेशनल में भी चयन हुआ है। नेशनल में भी हमारे बच्चों ने जो है मेडल लिए हैं और जो है उन्होंने सरकारी नौकरी भी प्राप्त की है। मेरा अपना पब्लिक स्कूल है और यहां इस ग्राउंड को मैंने किराए पर ले रखा है। और बच्चों को हम कोई किसी तरह की फीस उनसे नहीं ले रहें। और अपने ही पास से उनको खर्च करके, हमारा मकसद है

Read also – तेलंगाना में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद! रैली में प्रियंका गांधी की हुंकार

आगो कहा कि बच्चे अपने गांव का नाम रोशन करें और हमारे जो हैं बागपत जनपद का नाम रोशल करें।मैं तीन स्कूल नेशनल खेली हुई हूं। स्कूल नेशनल में मेरा मेडल भी है। मैं सीनियर नेशनल ओपन भी खेली हुई हूं। यूनिवर्सिटी में दो साल खेली हूूं फर्स्ट ईयर जब मैं खेली थी, तो चंडीगढ़ में खेली थी वहां पर मेरे दो मेडल थे और अभी लास्ट ईयर बठिंडा पंजाब में थी यूनिवर्सिटी, वहां पर भी मेरा एक मेडल था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *