CM अरविंद केजरीवाल का दिवाली तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को सात हजार रुपए का बोनस

Diwali Bonus– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले राजधानी के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली सरकार के ग्रुप-बी नॉन गजेटेड और ग्रुप-सी कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली सरकार के ग्रुप-बी नॉन गजेटेड और ग्रुप-सी कर्मचारियों को सात हजार रुपये बोनस देंगे  दिल्ली सरकार के करीब 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। बोनस देने में कुल 56 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों के जिंदगी बेहतर बनाने की कोशिश की है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी।

Read also- अफगानिस्तान पहली बार सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन के लिए भिड़ेगी, ऑस्टेलिया से होगा मुकाबला

अरविंद केजरीवाल “ये महीना त्योहारों का महीना है और इस त्योहार के मौसम में हम अपने सभी ग्रुप-बी, नॉन गजेटेड और ग्रुप-सी कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपये का बोनस दे रहे हैं। ये फैसला हमने दिल्ली सरकार की तरफ से लिया है। इस समय दिल्ली सरकार में लगभग 80 हजार ग्रुप-बी नॉन गजेटेड, ग्रुप-सी कर्मचारी हैं। ये बोनस देने के लिए 56 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इससे हमारे कर्मचारियों के घरों में त्योहारों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। एक सरकार के रूप में हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और ये प्रयास जारी रहेंगे।                                                                                                                                         PTI 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *