जल्द ही अच्छी खबर की उम्मीद है- CM पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि 41 मजदूरों को बचाने में जुटे बचाव दल को जल्द कामयाबी मिल सकती है।पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पाइप लगभग 52 मीटर तक पहुंच गए हैं और जब पाइप 57 मीटर तक पहुंच जाएंगे तो ब्रेक थ्रू मिलने करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जब मैं साइट पर था तो पाइप एक मीटर आगे चला गया था पहले ये 51 था और अब कुछ समय बाद ये 54 मीटर तक पहुंच जाएगा और जल्द ही हमें अच्छी खबर मिल सकती है।

बारह रैट-होल खनन विशेषज्ञ चार धाम मार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग के ढह गए हिस्से के मलबे में मैन्युअल ड्रिलिंग से खुदाई कर रहे हैं।ये ड्रिलिंग पहले एक बड़ी ऑगर मशीन से की जा रही थी जो शुक्रवार को मलबे में फंस गई।इसके बाद अधिकारियों ने फैसला लिया कि अंतिम चरण की खुदाई मैन्युअल तरीके से की जाएगी।

Read also – उत्तरकाशी सुरंग हादसाः बचावकर्मी रैट-होल ड्रिलिंग के जरिये सुरंग में फंसे मजदूरों से छह मीटर दूर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने कहा कि ऐसी संभावना है कि 52 मीटर के आस-पास वे ब्रेक थ्रू हो जाएगा तो ये पूरा पाइप जब चला जाएगा एक मीटर तो मेरे सामने ही गया है, तो पहले 51 था और दो मीटर और चला जाएगा तो ये लगभग 54 मीटर हो जाएगा। इसके बाद एक पाइप और लगेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *