(अजय पाल)Weather Update: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में सर्दी का मौसम शुरू हो गया है.दिल्ली में शनिवार का दिन सीजन की सबसे ठंडी सुबह लेकर आया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ने शुरू हो गई है. इसके साथ ही दिल्ली हवा का स्तर अभी भी बहुत खराब बना हुआ है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण में थोड़ी राहत देखने को मिल रही थी. लेकिन कल शाम दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया.
Read also-इंडिया गठबंधन में अगली बैठक की डेट आई सामने, इस दिन सीट शेयरिंग और एजेंडों पर होगी चर्चा
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में सोमवार को मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 10 से 14 तारीख के बीच मैग्जिमम टेंपरेचर 23 से 24 डिग्री और मिनिमम टेंपरेचर 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही 12 से 14 दिसंबर को आसमान में कोहरा व धुंध छाई रहेगी।
मौसम में हुए बदलाव के बाद से देश के कई हिस्सों में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। लोग अब गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में जल्द ही तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है ।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv Ap

