विपक्षी सांसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा की मांग कर रहे हैं- राघव चड्ढा

parliament security breach- आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा कि संसद के विपक्षी सदस्य लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा की मांग कर रहे थे।राघव चड्ढा ने पीटीआई वीडियो से कहा, “तमाम गैर भाजपा नैतिक दल सदन के भीतर क्या मांग कर रहे हैं। इतनी बड़ी सुरक्षा चूक हुई भारत की सबसे सुरक्षित इमारत में इतनी बड़ी सुरक्षा चूक हो गई उस पर बहस की मांग कर रहे हैं।

दर्शक दीर्घा से पहले सुरक्षा जांच का जिक्र करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि किसी अतिथि को दर्शक दीर्घा में लाने के लिए एक व्यक्ति को तीन बार सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है और छोटा मोबाइल फोन या यहां तक ​​कि बॉल पेन भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।राघव चड्ढा ने कहा, “सभी सांसद चिंतित हैं। अगर संसद सुरक्षित नहीं है तो क्या देश सुरक्षित है?

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा  ने कहा कि देखिए तमाम गैर भाजपा नैतिक दल सदन के भीतर क्या मांग कर रहे हैं। इतनी बड़ी सुरक्षा चूक हुई भारत की सबसे सुरक्षित इमारत में इतनी बड़ी सुरक्षा चूक हो गई उस पर बहस की मांग कर रहे हैं। हम कोई सूरज, चांद, सितारे तो मांग नहीं रहे और अगर अपनी ही देश की सरकार से चर्चा की मांग नहीं करेंगे तो बताइए किससे करेंगे।

Read also –सुप्रीम कोर्ट ने निष्कासन के खिलाफ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई तीन जनवरी तक स्थगित की

आज जो इस देश की सबसे सुरक्षित इमारक कही जाती है जिसमें किसी मेहमान को दर्शक दीर्घा में लाने के लिए तीन बार आपको सिक्योरिटी चेक से गुजरना पड़ता है जहां साधारण सा मोबाइल फोन और बॉल पेन तक इजाजत नहीं मिलती उनको ले जाने की वहां पर एक आदमी गैस और स्मॉक कनस्तर लेकर पहुंच जाता है। तो ये जांच का विषय है

चर्चा का विषय है तमाम सांसद इस विषय को लेकर चिंतित हैं और अगर देश का संसद भवन सुरक्षित नहीं है तो क्या देश सुरक्षित है। ये सवाल लोगों के मन में है। लोग इसका जवाब चाहते हैं इस पर सरकार को चर्चा करानी चाहिए। और अगर सरकार इस चर्चा से पीछे भागेगी तो लोगों के मन में कई अन्य प्रकार के सवाल खड़े होंगे कि सरकार क्या छुपाना चाहती है। किसको बचाना चाहती है, क्यों नहीं चर्चा हो रही। ये बिन मांगी सलाह रहेगी सरकार को कि इस पर चर्चा कराइए तमाम सांसदों को अपने कॉन्फिडेंट में लीजिए। अपनी बात रखिए अभी तक जांच में कहां पहुंचे वो बात बताइए। क्योंकि लोग बड़े महत्वपूर्ण सवाल पूछ रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *