इंडिगो ने ‘टेल स्ट्राइक’ मामले में डीजीसीए को 20 लाख रुपये का जुर्माना चुकाया

इंडिगो एयरलाइन की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने गुरुवार को कहा कि उसने विमानों का पिछला हिस्सा हवाईपट्टी से रगड़ने के चार मामलों में विमानन नियामक डीजीसीए को जुर्माने के तौर पर 20 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है।

डीजीसीए ने जुलाई में इंडिगो के ए321 विमान पर चार टेल स्ट्राइक मामलों का आरोप लगाते हुए कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उसपर बाद में 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

Read also –सीडब्ल्यूसी ने 2024 के आम चुनावों के लिए रूपरेखा तय की

कंपनी ने जुर्माना भरने के आदेश के खिलाफ अपील की थी। उसकी दलीलों पर गौर करने के बाद डीजीसीए ने 13 अक्टूबर को जुर्माने की राशि घटाकर 20 लाख रुपये कर दी थी।इंटरग्लोब एविएशन ने कहा कि डीजीसीए ने आदेश के 30 दिन के भीतर भुगतान करने को कहा था। उसके मुताबिक, नौ नवंबर को जुर्माने की यह राशि जमा कर दी गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *