Chaudhary Charan Singh Jayanti: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सांसदों ने अर्पित की पुष्पांजलि

( प्रदीप कुमार ), Chaudhary Charan Singh Jayanti- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश के नेतृत्व में सांसदों ने आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्रियों, सांसदों और पूर्व सांसदों ने भी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह के पोते और सांसद जयंत चौधरी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। लोक सभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित चौधरी चरण सिंह की जीवन वृत्त वाली पुस्तिका समारोह में भाग लेने वाले गण्यमान्य व्यक्तियों को भेंट की गई।

Read Also: सीएम केजरीवाल ने बहुत कम समय में बनाया भ्रष्टाचार का बड़ा रिकॉर्ड – बीजेपी सांसद मनोज तिवारी

चौधरी चरण सिंह के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने 23 दिसंबर 1993 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *