टीचर ने 10वीं क्लास के स्टूडेंट संग कराया रोमांटिक फोटोशूट,देख भड़के लोग

Karnataka teacher romantic photoshoot- सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती हैं कभी फैशन को लेकर तो कभी डांस को लेकर .इन दिनों एक वीडियो कापी वायरल हो रहा हैं आपको बता दे कि ये वीडियो न तो डांस का है और न ही फैशन का। ये वीडियो स्टूडेंट और टीचर का रोमांटिक फोटोशूट की हैं इसे लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है. लोग तस्वीरों को आपत्तिजनक बता रहे हैं. वहीं महिला टीचर सवालों के घेरे में है. वो कर्नाटक के चिंतामणि तालुक के एक गांव में सरकारी हाई स्कूल की हेडमास्टर है.

टीचर ने एक एजुकेशनल टूर के दौरान अपने स्टूडेंट के साथ जिस तरह की तस्वीरें क्लिक करवाई हैं, उसे लेकर उसकी काफी आलोचना हो रही है. तस्वीरें लीक होने के बाद तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इनमें वो हाई स्कूल के अपने स्टूडेंट के साथ रोमांटिक पोज देती दिख रही है.इसके साथ ही स्टूडेंट के माता पिता ने महिला टीचर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है. तस्वीरों में स्टूडेंट को कुर्ता और जींस पहने हुए देखा जा सकता है. जबकि टीचर ने साड़ी पहनी हुई है. किसी तस्वीर में उसने टीचर को किस की है, किसी में गोद में उठाया है, तो किसी में उसकी साड़ी पकड़ी हुई है.

Read also – कोरोना के मामलों में नहीं आ रही कमी, आज फिर बढ़े मामले; तीन की मौत

आपको बता दे कि टीचर पर कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है. उस पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर टूर के दौरान अपने फोन पर स्टूडेंट के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें ली हैं.

तस्वीरें सामने आने के बाद से टीचर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग हो रही है. स्टूडेंट के माता पिता ने हैरानी जताई. जिसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास शिकायत दर्ज की गई. इसमें जांच की मांग की गई है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है. अन्य बच्चों के माता पिता ने भी एजुकेशन सिस्टम में सुरक्षा और जवाबदेही के तहत कार्रवाई की मांग की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *