दिल्ली में कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज: स्थिति नियंत्रण में, घबराने की जरूरत नहीं

Delhi Coaching Accident:

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।राष्ट्रीय राजधानी में ताजा कोविड मामलों पर दिल्ली में पीटीआई वीडियो से भारद्वाज ने कहा कि इस वेरिएंट (जेएन-वन) पर अब तक हमें जो जानकारी मिली है, उससे पता चलता है कि ये हल्का है। हल्की खांसी और बुखार वाले लोग इससे जल्दी ठीक हो रहे हैं। फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में कोविड-19 के 573 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,565 हो गई है।

Read also- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लक्षद्वीप का दौरा

सौरभ भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री: अभी तक तो इस डिजीज के बारे में जो सूचनाएं मिल रही हैं दिल्ली में भी और बाकी पड़ोसी राज्यों में भी ये डिजीज माइल्ड है। हल्की फुलकी खांसी जुकाम हो रहा है। कुछ लोगों को हल्का बुखार हो रहा है और कुछ लोगों को बुखार नहीं भी हो रहा है और जल्दी लोग इससे ठीक हो रहे हैं तो अभी तक तो बहुत ज्यादा चिंता की बात नहीं है और हॉस्पिटलाइजेशन भी कोई बहुत ज्यादा नहीं है स्थिति अभी दिल्ली में नियंत्रण में है।”
(Source PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *