मशहूर मैसूर सैंडल सोप बनाने वाली कंपनी KSDL का 2030 तक 5,000 रुपये के कारोबार का लक्ष्य

 Mysore sandal soap- मैसूर सैंडल साबुन के निर्माता, कर्नाटक साबुन एंड डिटर्जेंट लिमिटेड ने साल 2030 तक 5,000 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य रखा है।मैसूर के महाराजा और सर. एम. विश्वेश्वरैया की बनाई कंपनी केएसडीएल का मौजूदा वक्त में सालाना कारोबार 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा है।कर्नाटक के भारी एवं मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी केएसडीएल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2025 तक 2,500 करोड़ रुपये का कारोबार करना है और 2030 में ये 5,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।

Read also-CM भगवंत सिंह मान ने प्रदेश में निवेश के लिए दवा कंपनियों का स्वागत किया

पाटिल ने कहा कि विदेशी बाजार इसे अहमियत दे रहे हैं। उनके मुताबिक केएसडीएल प्रोडक्टों को यूरोप और अरब देशों में कई और तरीकों से एक्सपोर्ट किया जा रहा है।यशवंतपुर में केएसडीएल के कॉम्पलेक्स में एक सरकारी ऑफिस के लिए कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *