प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Ram Lalla Pran Pratishtha- राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सोमवार को अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मंदिर परिसर और शहर की कई जगहों पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा और स्वागत सत्कार करने का निर्देश दिया था।

Read also – राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले महाकाल की खास भस्म आरती हुई

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में साधु-संतों और राजनेताओं से लेकर खेल, उद्योग समेत फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां शामिल होंगी।प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12:20 बजे शुरू होगा। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, दोपहर एक बजे तक इसके खत्म होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *