बिहार में बाल-बाल बचे राहुल गांधी, ‘न्याय यात्रा’ के दौरान मची भगदड़, कार क्षतिग्रस्त

(अजय पाल)Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी  इन दिनों भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोडों न्याय यात्रा इस समय बिहार में है।बुधवार को कटिहार में राहुल गांधी ने पदयात्रा की। इसी बीच राहुल गांधी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इस दौरान राहुल गांधी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वो इस घटना में बाल बाल बचे। राहुल गांधी कार से निकले बस में बैठ गए। और प्रशासन की मुस्तैदी से बड़ा हादसा होने से टला।

Read also-बीजेपी सरकार के 10 साल में बेरोजगारी ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया- प्रमोद तिवारी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा – राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 18वां दिन है.राहुल की यह यात्रा आज बिहार से एक बार फिर बंगाल में प्रवेश करेगी. राहुल की यह यात्रा मिर्चाईबारी डीएस कॉलेज होते हुए लाभा में जनसंवाद के बाद बंगाल की ओर प्रस्थान करेंगे. इससे पहले 25 जनवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा बंगाल पहुंची थी. तब राहुल गाधी ने कहा था कि मैं पश्चिम बंगाल आकर खुश हूं।राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी ।
पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा – भारत जोडो न्याय यात्रा को देशभर से जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है । भारत जोडो न्याय यात्रा आज बिहार से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पश्चिम  बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *