विपक्ष बजट में ‘विकसित भारत’ के इकोनॉमिक पैरामीटर को नहीं देख पा रहा है- अर्जुन राम मेघवाल

Arjun Ram Meghwal- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को कहा कि विपक्ष गुरुवार को संसद में पेश अंतरिम बजट में शामिल ‘विकसित भारत’ के इकोनॉमिक पैरामीटर को नहीं देख पा रहा है।बजट की तारीफ करते हुए अर्जुन मेघवाल ने कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के उस बयान का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था सम्मान का तमगा नहीं है।

अर्जुन मेघवाल ने कहा कि इस बजट में ‘विकसित भारत’ के सभी पैरामीटर का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष के हमारे कुछ दोस्त उन पैरामीटर को नहीं देख पा रहे हैं तो क्या किया जा सकता है इससे पहले कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए अंतरिम बजट में जवाबदेही और दूरदर्शिता की कमी बताई थी। साथ ही उसने ये भी पूछा था कि पिछले 10 साल में सरकार की तरफ से किए गए कितने वादे पूरे हुए हैं?पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने जीडीपी के बारे में बात की लेकिन प्रति व्यक्ति आय पर बात नहीं की।

Read also – बोर्ड परीक्षाओं की वजह से मुर्शिदाबाद में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को इजाजत नहीं दी- एसपी माजिद खान

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि देखिए विकसित भारत का बहुत ही मजबूत जो पैरामीटर होते हैं, इकोनॉमिक पैरामीटर वो सारे पैरामीटर इस बजट में हैं। अगर विपक्ष के कुछ साथियों को नजर नहीं आते हैं तो हम उनका क्या कर सकते हैं। लेकिन भारत को हम कैसे विकसित भारत बनाएंगे उसके हर पैरामीटर को इसमें छुआ है इतना शानदार बजट है। अंतरिम बजट होते हुए भी बहुत शानदार बजट है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *