दिल्ली के बॉर्डर पर भारी सुरक्षाबल तैनात, जानें क्या है बात ?

(अजित सिंह), दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। आउटर नॉर्थ जिले से लगते बॉर्डर पर भी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। वहां से आने-जाने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है ताकि सिंघू बोर्डर समेत किसी भी हिस्से से कोई भी कार्यकर्ता या अन्य कोई असामाजिक तत्व राजधानी में प्रवेश ना कर सके। जिले के मुखिया की ओर से तमाम इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी तरह से यातायात प्रभावित ना हो और आम लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

सिंघू बोर्डर पर बढ़ते यातायात पर नजर रखने के लिए #आउटरनॉर्थ जिले में ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है, जहां यातायात की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के हालातों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 जवान बॉर्डर पर तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर से अब तक 25 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। ये सभी पंजाब और हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ता हैं। पुलिस को शक है कि वे आज आप पार्टी के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले थे। कुछ अन्य कर्मियों को भी रोका गया है। जिन लोगों को सीमा पर हिरासत में लिया गया है उन्हें सत्यापन के बाद जाने की अनुमति दी जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *